ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत

ARRAH : बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित कौंरा मठिया के पास आरा-मोहनिया एनएच की है। बताया जा र

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित कौंरा मठिया के पास आरा-मोहनिया एनएच की है। बताया जा रहा है कि यहां तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंद डाला जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।


मृतकों की पहचान सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र स्थित जुरयाही गांव निवासी 52 वर्षीय नूर मोहम्मद खान, बेलगंज गांव निवासी 33 वर्षीय जमादार महतो और भटवलिया निवासी 58 वर्षीय नवल दास के रूप में हुई है। नवल दास और नूर मोहम्मद पेशे से राजमिस्त्री थे जबकि मृतक जमादार महतो मजदूरी करता है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।


बताया जा रहा है कि तीनों होली के पहले काम करने के लिए जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव गए थे। तीनों दुल्हीनगंज में एक साथ रहते थे। हर दिन की तरह सोमवार की शाम तीनों काम खत्म कर वापस दुल्हीनगंज लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स