ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: DM ने प्रधान सचिव को लिखा त्राहिमाम पत्र... इस 'आलसी' अधिकारी को हटाइये, काम नहीं करता

ROHTAS : रोहतास जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को को त्राहिमाम पत्र लिखा है. जिलाधिकारी ने यह पत्र दरअसल इसलिए लिखा है कि वह नगर परिषद के

बिहार: DM ने प्रधान सचिव को लिखा त्राहिमाम पत्र... इस 'आलसी' अधिकारी को हटाइये, काम नहीं करता
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : रोहतास जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को को त्राहिमाम पत्र लिखा है. जिलाधिकारी ने यह पत्र दरअसल इसलिए लिखा है  कि वह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को हटाना चाहते हैं. क्योंकि वह काम नहीं करते. ऐसा खुद डीएम का कहना है.


रोहतास जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को को त्राहिमाम पत्र लिखकर उत्क्रमित नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद के तबादले की मांग की है. अधिकारी का मानना है कि अभिषेक आनंद काम के लायक नहीं हैं. मानसून की बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई है.


रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने प्रधान सचिव को भेजे गए पत्र में लिखा है जब से अभिषेक आनंद ने एग्जीक्यूटिव अफसर के रूप में योगदान दिया है, तब से ये सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नगर निकाय के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के साथ टकराव के कारण यहां विकास और स्वच्छता का कार्य ठप पड़ा है.


डीएम ने कहा कि उन्होंने  गतिरोध को दूर कराने के लिए खुद समझाने का प्रयास किया. लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद स्थिति को समझ नहीं रहे हैं. जिसके कारण काम नहीं हो पा रहा है. इनके द्वारा गतिरोध को दूर करने की कोशिश नहीं की जा रही है. बताया जा रहा है कि यास और मानसून की बारिश के बाद कई इलाकों में जलजामव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हालांकि उन्होंने डीडीसी की मदद से स्थिति को नियंत्रित कराया.