ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: MDM खाने के बाद सात स्कूली बच्चे बीमार, मिड डे मील में मिला था पोटली में बंधा जहरीला पदार्थ

SASARAM: बिहार के सरकारी स्कूलों में छोटे बच्चों के परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायते नई नहीं हैं। अक्सर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सा

बिहार: MDM खाने के बाद सात स्कूली बच्चे बीमार, मिड डे मील में मिला था पोटली में बंधा जहरीला पदार्थ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: बिहार के सरकारी स्कूलों में छोटे बच्चों के परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायते नई नहीं हैं। अक्सर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां करगहर के मध्य विद्यालय जलालपुर में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद सात बच्चे बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। 


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जब बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जा रहा था, तब छोला की सब्जी में पोटली में बंधा कोई जहरीला पदार्थ पाया गया, जिससे तेज दुर्गंध भी आ रही थी। छोला को खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई बच्चों में सिर दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के मध्यान भोजन प्रभारी रविंद्र कुमार स्कूल पहुंचे और बीमार बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि कुल सात बच्चों के बीमार होने की सूचना है। जिसमें एक बच्चे को फूड प्वाइजन हुई है और बाकी बच्चे में सिर दर्द एवं उल्टी की शिकायत मिल रही है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।


स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि भोजन में सल्फास जैसी जहरीला पदार्थ की पोटली मिली है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आशंका जताई जा रही हैं कि चावल तथा गेहूं को कीटाणुओं से दूर रखने के लिए किसान अनाज में सल्फास की पोटली रखते हैं लेकिन फिलहाल इस संबंध में पुष्टि नहीं है।


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की टीम पहुंची है एवं भोजन में बरामद एक पोटली की जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि करगहर प्रखंड के ही एक उर्दू प्राथमिक विद्यालय में पिछले दिनों चूहा मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता