ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: प्रॉमिस करके शादी से मुकरा बॉयफ्रेंड, जिद पर अड़ी प्रेमिका, आशिक के घर के सामने धरने पर बैठी

SASARAM : प्रेमी के धोखा देने पर प्रेमिका उसके घर के सामने डेरा डालकर बैठ गई. ये सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है. घटना बिहार के सासाराम की है, जहां शादी से मुकरने के बाद

बिहार: प्रॉमिस करके शादी से मुकरा बॉयफ्रेंड, जिद पर अड़ी प्रेमिका, आशिक के घर के सामने धरने पर बैठी
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : प्रेमी के धोखा देने पर प्रेमिका उसके घर के सामने डेरा डालकर बैठ गई. ये सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है. घटना बिहार के सासाराम की है, जहां शादी से मुकरने के बाद एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठ गई और शादी की जिद करने लगी. युवती की इस लीला को देखने के लिए मुहल्ले वालों की काफी भीड़ जमा अहो गई. 


मामला रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र की है, जहां कुड़वा गांव में एक लड़की अपने प्रेमी के घर के सामने धरना पर बैठ गई और शादी की जिद करने लगी. बताया जा रहा रहा है कि कुड़वा गांव का रहने वाला दीपक कुमार चेनारी थाना के मल्हीपुर गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है. दोनों लगभग 5 साल से रिलेशनशिप में हैं.


दीपक कुमार ने अपनी प्रेमिका से शादी करने का वादा किया था. लेकिन अब वह अपना प्रॉमिस तोड़ रहा है. लोगों का कहना है कि दीपक की प्रेम लीला के बारे में उसके घर वालों को भी जानकारी थी लेकिन वे लोग भी प्रेमिका के साथ शादी कराने को राजी नहीं हैं. प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर जब से शादी का दबाव बनाना शुरू किया है तब से लड़के की नौटंकी शुरू हो गई है और वह शादी करने से साफ़ मना कर रहा है.


प्रेमिका की लाख मिन्नतों के बावजूद भी उसका प्रेमी जब शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो प्रेमिका ने एक तरकीब निकाली और वह आशिक के घर के सामने धरने पर बैठ गई. लड़की को देखते ही दीपक के घरवाले घर छोड़कर फरार हो गए. लेकिन, युवती शादी करने की जिद पर अड़ी है. उसे देखने के लिए मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई.