ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा टला : एक महीने में दूसरी बार SNCU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मचा हड़कंप

SASARAM : रोहतास के सासाराम सदर अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए बनाए गए एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट की घटना से हड़कंप मच गया। एक महीने के भीतर इस अस्पताल में इस तरह की यह

बिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा टला : एक महीने में दूसरी बार SNCU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : रोहतास के सासाराम सदर अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए बनाए गए एसएनसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट की घटना से हड़कंप मच गया। एक महीने के भीतर इस अस्पताल में इस तरह की यह दूसरी घटना है। जब शॉर्ट सर्किट से वार्ड में अचानक धुआं भर गया। जिसके बाद आग लगने की आशंका से एसएनसीयू वार्ड में भगदड़ की स्थिति हो गई।


आनन-फानन में वार्ड में भर्ती सभी 12 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र के वार्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे पूरा वार्ड धुएं से भर गया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से सभी भर्ती नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


बता दें कि पिछले महीने भी सदर अस्पताल के इसी ट्रामा सेंटर में शॉर्ट सर्किट हुई थी। जिससे वहांआग लग गई थी। एक महीने के अंदर यह शॉर्ट सर्किट की दूसरी घटना है। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और स्वास्थ्य कर्मियों की सजगता से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता