ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ FIR; एसपी बोले ....बख्शे नहीं जाएंगे

ROHTAS : बिहार के रोहतास में धार्मिक जुलूस में डीजे बजाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसके बाद से डेहरी के पूर्व विधायक प्रदीप जोशी की मुश्किलें बढ़ गई है। इनके खिलाफ डेहरी नगर थ

बिहार के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ FIR; एसपी बोले ....बख्शे नहीं जाएंगे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास में धार्मिक जुलूस में डीजे बजाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसके बाद से डेहरी के पूर्व विधायक प्रदीप जोशी की मुश्किलें बढ़ गई है। इनके खिलाफ डेहरी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूर्व विधायक प्रदीप जोशी, डीजे संचालक और अन्य पर मामला दर्ज हुआ है। पूर्व विधायक प्रदीप जोशी ने एक धार्मिक जुलूस निकाला था और इसमें बिना अनुमति डीजे बजवा रहे थे। इसके बाद अब  प्रदीप जोशी पर डेहरी नगर थाने में बिना अनुमति धार्मिक जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर एफआईआर की गई है। इसकी पुष्टि खुद रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने की है। 


दरअसल, पुलिस के अनुसार बुधवार को चल कांवरिया शिव के धाम के तहत राष्ट्र सेवा दल के बैनर तले पूर्व विधायक प्रदीप जोशी के नेतृत्व में धार्मिक जुलूस निकाला गया था। जिसमें डीजे बज रहा था। इसको लेकर उन्होंने पुलिस से अनुमति नहीं ली थी। इतना ही नहीं जब पलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा करने से मना भी किया गया। लेकिन, डीजे बंद नहीं किया गया। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक प्रदीप जोशी, देवशरण चौधरी, शशि कुमार, डीजे मालिक, डीजे संचालक व ट्रैक्टर मालिक समेत अन्य पर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


बताया जा रहा है कि, एसडीएम के द्वारा एक लाउडस्पीकर की अनुमति दी गई थी। लेकिन आदेश का उलंघन कर डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। एसपी ने कहा कि इस तरह की गतिविधि के लिए रोहतास पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। कानून का उलंघन करने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम द्वारा एक लाउडस्पीकर की अनुमति का उल्लंघन करके ये डीजे के साथ जुलूस निकाला है। जबकि एसएचओ ने फोन पर भी हिदायत दी थी, फिर भी नहीं माने।