ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News : बिहार से इस राज्य में भेजी जा रही थी भारी मात्रा में अफीम, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Bihar News : अफीम की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, कुछ तस्कर गिरफ्तार हुए हैं जबकि बाकियों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा.

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : ताजा खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बलों ने तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 77 किलो से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ अफीम बरामद किया है। बताया जाता है कि यह अफीम गया के शेरघाटी से डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन लाया गया था। इस कार्य को अब तक बेहद चतुराई से अंजाम दिया गया. 


योजना के अनुसार अब यहां से इसे गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के माध्यम से हरियाणा के अंबाला ले जाया जाने वाला था। लेकिन तब तक RPF की नजर इस पर पड़ गई। चार बैग, एक ट्रॉली तथा एक झोला में इस सभी अफीम को रखा गया था। वहीँ इस मामले में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकडे गए दो तस्कर शिवकुमार तथा धीरज गया जिले के रहने वाले हैं. 


जबकि धर्मराज और हरेंद्र कुमार छपरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इतनी भारी मात्र में अफीम बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पकड़े गए अफीम की कीमत करोड़ों रूपये में बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, आगे चलकर इससे जुड़े और भी लोगों को पुलिस अपनी गिरफ्त में लेगी।


बताते चलें की बिहार में आजकल इस तरह के तस्करों की बाढ़ सी आ गई है. चाहे शराब हो या फिर अफीम, गांजा हो या फिर स्मैक, ऐसा कोई भी नशीला पदार्थ नहीं है जिसकी तस्करी करने वाले यहां पर सक्रीय नहीं हैं या आए दिन इनकी गिरफ्तारियां नहीं हो रही हों, देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में राज्य क मुखिया इस बारे में क्या ठोस कदम उठाते हैं.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता