ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार: दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की सड़क हादसे में मौत तो दूसरे की ट्रेन से गिरकर गई जान

SASARAM: रोहतास के सासाराम में दो अलग अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट करने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रेन से गिरकर एक

बिहार: दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की सड़क हादसे में मौत तो दूसरे की ट्रेन से गिरकर गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में दो अलग अलग हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट करने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रेन से गिरकर एक शख्स की जान चली गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


पहली घटना सासाराम के नगर थाना के शेरशाह होटल के पास की है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार गुप्ता बाल कटवाने के लिए बाइक पर सवार होकर नाई की दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वे शेरशाह होटल के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


वहीं दूसरी घटना रोहतास जिला के डेहरी, जहां डिहरी रेलवे स्टेशन पर गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच यात्री अचानक गिर गया, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता