ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BIHAR CRIME : नाले को लेकर हुआ विवाद, महिला को पीट-पीट कर हत्या; इलाके में मातम का माहौल

बिहार में अपराधियों का तांडव का माहौल कायम हो गया है. राज्य के अंदर ताजा मामला सासाराम से सामने आया है,जहां पीट-पीटकर एक महिला की हत्या कर दी गई है.

bihar crime
नाला विवाद में हत्या
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी में ताजा मामला सासाराम से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जूट गई है। 


जानकारी के अनुसार, सासाराम जिले के आकोढीगोला थाना क्षेत्र के जतन बीघा गांव में नाली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर एक महिला की हत्या कर दी। मृतिका कमलेश सिंह की पत्नी आशा  देवी बताई जाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। महिला की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के बाद से इलाके में लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। 


बताया जाता है कि जतन बिगहा गांव में नाले के पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।  मारपीट में लाठी डंडा चलने लगी। जिसमें आशा देवी को गंभीर चोट लग गई, लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाना चाहा। तब तक आशा की मौत हो गई। वह कमलेश सिंह की पत्नी थी। सूचना पर अकोढीगोला थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक आशा देवी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। वही मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है।


इधर ,इस मामले में हत्या कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए अब तक पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उनसे मामले की जानकारी हासिल की जा रही है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों से भी मामले की जानकारी हासिल की जा रही है। उसके बाद अब इस जांच को अंतिम मुकाम पर पहुंचाया जा सकता है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता