ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बड़ी खबर: यूपी में बिहार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे में गई सभी की जान

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग सासाराम के रहने वाले ब

बड़ी खबर: यूपी में बिहार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे में गई सभी की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग सासाराम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना उत्तप प्रदेश के सुल्तानपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बच्चे का शव लेकर वापस सासाराम लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सासाराम में मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों  में कैंसर से मृत बालक एहसान की मां रुखसार प्रवीण, बुआ शाहीन परवीन, फूफा गुड्डू, मृतक बच्चे की नानी जलीला परवीन और ड्राइवर शाहरुख शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सासाराम निवासी सलीम के पांच साल के बेटे एहसान की तबीयत खराब चल रही थी। परिवार वाले उसे दिल्ली AIMS लेकर गए थे, जहां बच्चे की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर कार से वापस सासाराम लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार लोग सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के KM संख्या 183 पर पहुंचे, कार ओवर स्पीड के कारण सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कार में जितने लोग सवार थे सभी की मौत हादसे में हो गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता