ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बच्चों के साथ बैठकर रोहतास DM ने खाया खिचड़ी-चोखा, स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों को भी पढ़ाया

ROHTAS: अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले रोहतास डीएम धर्मेन्द्र कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। बुधवार को स्कूल का निरीक्षण करने के लिए वे राजपुर प्रखंड के

बच्चों के साथ बैठकर रोहतास DM ने खाया खिचड़ी-चोखा, स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों को भी पढ़ाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले रोहतास डीएम धर्मेन्द्र कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। बुधवार को स्कूल का निरीक्षण करने के लिए वे राजपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यायल पहुंचे थे। जहां मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता चेक करने के लिए वे बच्चों के साथ पालथी मारकर बैठ गए। फिर बच्चों के साथ खिचड़ी-चोखा का लुत्फ उठाया।


डीएम को अपने साथ खिचड़ी चोखा खाते देख बच्चे भी काफी उत्साहित थे। बच्चों को दिये जाने वाला मीड डे मिल डीएम साहब को ठीक लगा। खिचड़ी चोखा खाने के बाद डीएम साहब क्लास रूम में जाकर बच्चों को पढ़ाने लगे। बच्चों से इस दौरान उन्होंने सवाल जवाब किया। बता दे कि इससे पहले भी डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ था। नल-जल योजना के निरीक्षण के दौरान धर्मेंद्र कुमार पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। लोगों ने भी डीएम की काफी तारीफ की थी। 


बता दें कि इन दिनों रोहतास जिला में विद्यालयों के गुणवत्ता में सुधार के लिए जिला स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसको लेकर विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारी विद्यालयों में समय दे रहे हैं एवं औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय लाल बिहारी नगर, मंगरवलिया में बच्चों की अंग्रेजी की कक्षा ली।


छात्र-छात्राओं को उन्होंने अंग्रेजी का पाठ पढ़ाया। सेबेया के मध्य विद्यालय में जमीन पर बैठकर छात्रों के साथ जब डीएम धर्मेंद्र कुमार खिचड़ी- चोखा खाते देखें गए तो सभी देखते रह गए। साथ में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों को भी जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ खाना खाना पड़ा। ज़िलाधिकारी के इस रूप को देखकर ग्रामीण काफी प्रसन्न दिखे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता