ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बारिश का इंतजार कर रहे लोगों पर आई आफत, वज्रपात से दो की मौत; 5 गंभीर

ROHTASH : बिहार के रोहतास में कुदरती कहर बरपा है। यहां वज्रपात की वजह से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद परिजनों में म

बारिश का इंतजार कर रहे लोगों पर आई आफत, वज्रपात से दो की मौत; 5 गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH : बिहार के रोहतास में कुदरती कहर बरपा है। यहां वज्रपात की वजह से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले में बुधवार को एक परिवार पर कुदरती कहर टूट पड़ा। यहां बारिश का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के लोगों पर आसमान से ठनका गिर गया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।  जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। यह घटना करगहर प्रखंड के खैव देव की है। वज्रपात से घायल हुए पांचों लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि, रोहतास समेत आसपास के जिलों में मौसम ने करवट बदली है। ऐसे में इस गर्मी से परेशान एक परिवार के लोग बारिश की वजह से घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी तभी अचानक वज्रपात हुआ और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में मृतकों की पहचान शंकर राम और उसके भतीजे गोलू राम के रूप में हुई है। वहीं, गुड़िया देवी 32 वर्ष पति धनजी राम , रानी देवी 25 वर्ष पति ऋषि कपूर राम , सिंधु देवी 22 वर्ष पति श्री कृष्णा राम , दुर्गा कुमारी 16 वर्ष पिता शंकर राम , दिव्यांशु कुमारी 12 वर्ष पिता धनजी राम गंभीर रूप से झुलस गए। इनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


उधर, मौसम विभाग ने बुधवार को रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, सीतामढ़ी, मुजप्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, नालंदा, नवादा, बक्सर और कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी कर ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।