ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रोहतास: अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM: रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के सहुआर में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर हो गयी। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से ट्रैक्टर पर सवार दो सगे भाई दब गये

रोहतास: अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के सहुआर में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर हो गयी। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से ट्रैक्टर पर सवार दो सगे भाई दब गये और उनकी मौत हो गई। 


मृतक की पहचान राजेंद्र यादव और मुंशी यादव के रुप में हुई है जो मचंडीह के रहने वाले थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई भूसा बनाकर बेचने का काम करते थे। 


आज जब काम से लौट रहे थे तभी इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों भाई हादसे के शिकार हो गए। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। 


इस घटना के मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता