ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

अनियंत्रित होकर नहर में पलटी बस, 10 यात्री घायल

ROHTAS : इस वक़्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से काराकाट से सामने आ रही है जहां अनियंत्रित होकर एक बस नहर पुल के पास पलट गई जिसमें 8 से 10 यात्रियों को हल्की फुल्की चोट आई है. प्राथमिक उ

अनियंत्रित होकर नहर में पलटी बस, 10 यात्री घायल
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : इस वक़्त की बड़ी खबर रोहतास जिले से काराकाट से सामने आ रही है जहां अनियंत्रित होकर एक बस नहर पुल के पास पलट गई जिसमें 8 से 10 यात्रियों को हल्की फुल्की चोट आई है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए. 


हादसा के बारे में बताया जाता है कि बोकारो से विक्रमगंज आ रही बस धुंध के कारण रास्ते से नीचे उतरकर नहर में जा घुसी और पलट गई. गनीमत थी कि नहर में इतना पानी नहीं था जिस कारण यात्री किसी तरह बस से निकल गए. वहीं कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. उन लोगों को काराकाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा कर घर भेज दिया गया है.


बता दें कि काराकाट बाजार में नहर पर जो पुलिया बना है वह काफी संकीर्ण है. आए दिन वहां हादसा होते रहते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिया का रास्ता संकीर्ण होने के कारण धुंध में ड्राइवर को समझ में नहीं आता है और ज्यादातर यहां वाहन हादसे के शिकार हो जाते हैं. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता