ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

अमित शाह के दौरे से पहले सासाराम में भारी बवाल, झड़प के बाद शहर में धारा 144 लागू

SASARAM: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की देर शाम एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। अमित शाह दो अप्रैल को सासाराम और नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह के बिहार

अमित शाह के दौरे से पहले सासाराम में भारी बवाल, झड़प के बाद शहर में धारा 144 लागू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की देर शाम एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। अमित शाह दो अप्रैल को सासाराम और नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह के बिहार दौरे से ठीक पहले सासाराम में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। नगर थाना के शहजलाल पीर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ है। गुरुवार की रात से ही रामनवमी के जुलूस के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है।


दरअसल, रामनवमी के मौके पर गुरुवार को जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देर रात को हुए भारी तनाव के बाद आज उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी है।डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश कर रहा है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


तनाव के कारण सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार में पूरी तरह से दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक हाला नियंत्रण में हैं लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईट और पत्थर से इलाके की सड़कें पूरी तरह से पट गई हैं। शहर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता