ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आपसी रंजिश में जमकर चलें लाठी -डंडे, एक की मौत; परिवार में मातम का माहौल

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष भी सवाल उठाता रहता है। इसी क

आपसी रंजिश में जमकर चलें लाठी -डंडे, एक की मौत; परिवार में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष भी सवाल उठाता रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। उसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई।


दरअसल, सासाराम में नोखा थाना क्षेत्र के चनका गांव में आपसी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में विनोद सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं विनोद सिंह के भाई प्रमोद सिंह एवं उनके पुत्र भी जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस ने शव का  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


बताया जाता है कि गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। उसी रंजिश में जमकर मारपीट हुई। अचानक से 15 से 16 लोग लाठी डंडों के साथ एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें विनोद सिंह को गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव है। सूचना पर नोखा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 


उधर,  ऐसी चर्चा है कि विनोद सिंह यादव की अपने ही गोतिया पाटीदार से पिछले 5-6 सालों से विवाद चल रहा है। गांव में एक प्राथमिक विद्यालय हैं। जिसकी जमीन पर लाइब्रेरी का भवन बनना है। चर्चा है कि उस भवन के निर्माण को लेकर भी गांव के दो पक्ष में विवाद चल रहा था।