ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

रोहतास में कई थानाध्यक्ष का हुआ तबादला, कई दारोगा बनाए गये थानेदार

ROHTAS: रोहतास के एसपी आशीष भारती ने आज जिले के कई थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है वही कई दारोगा को थानेदार बनाया गया है। कोचस थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र को करगहर थाने का थाना

रोहतास में कई थानाध्यक्ष का हुआ तबादला, कई दारोगा बनाए गये थानेदार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के एसपी आशीष भारती ने आज जिले के कई थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है वही कई दारोगा को थानेदार बनाया गया है। कोचस थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र को करगहर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि नटवार थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह दरीगांव ओपी के थानाध्यक्ष बने हैं।


करगहर के थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल शिवसागर के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। वही डिहरी नगर थाने में पदस्थापित दारोगा ब्रजेश कुमार सिंह नटवार के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। दरीगांव से दिवाकर कुमार का तबादला काराकाट किया गया है। दिवाकर कुमार काराकाट के नए थानाध्यक्ष बनाये गये हैं जबकि मनिंद्र कुमार बड्डी ओपी का थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। 


अजय कुमार को डिहरी के मुफस्सिल थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि लक्ष्मी पटेल अगरेर थाने के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। संतोष राजक को नौहटा का थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि उमेश कुमार को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाकर भेजा जा रहा है। रोहतास एसपी आशीष भारती ने आज निर्देश जारी करते हुए जिले के कई थानाध्यक्षों का तबादला किया है साथ ही कई दारोगा को थानेदार बनाया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता