ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रोहतास में बड़ा हादसा, मिट्टी की दिवार गिरने से दो सहोदर भाइयों की मौत

ROHTAS : बड़ी खबर रोहतास से है, जहां मिट्टी की दीवार गिरने से दो सहोदर भाइयों की दबकर मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. मामला जिला के काराकाट थाना अंतर्गत सुकखरा गांव

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ROHTAS : बड़ी खबर रोहतास से है, जहां मिट्टी की दीवार गिरने से दो सहोदर भाइयों की दबकर मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. 

मामला   जिला के काराकाट थाना अंतर्गत सुकखरा गांव की है, जहां मिट्टी के दीवार गिरने से उसमें दबकर दो सहोदर भाइयों की मौत हो गई. मृतक दोनों बच्चों की पहचान गंगासागर साह के 11 वर्षीय पुत्र राकेश तथा 4 वर्षीय पुत्र रोहित के रुप में की गई है. 

 घटना के बारे में बताया जाता है कि सुकहड़ा गांव में दोनों बच्चे अपने घर के पास ही खेल रहे थे. इसी दौरान खंडहर नुमा एक कच्चा दीवार भरभरा कर दोनों बच्चों पर ही गिर पड़ा. जब तक लोग वहां पहुंचकर मलबे में से दोनों बच्चों को निकाला तब तक काफी देर हो चुकी थी. दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता