ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: भारी बारिश के कारण दो मंजिला घर गिरा, 2 बच्चों समेत तीन की मौत

ROHTAS: बिहार कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. इस बारिश के कारण ही सासाराम में दो मंजिला मकान गिर गया. इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ROHTAS:  बिहार कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. इस बारिश के कारण ही सासाराम में दो मंजिला मकान गिर गया. इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. यह घटना करगहर थाना क्षेत्र के बड़की अकोढ़ी की है.

लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया बाहर

मलवे में दबे लोगों को आसपास के लोगों ने किसी तरह से निकाला और इलाज  लिए पीएचसी करगहर में भर्ती कराया है. घटना की सूचना मिलने के बाद कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. 


मकान में आ गया था दरार

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो दिन से हो रही तेज बारिश कारण मकान में दरार आ गया था. जिसके कारण यह हादसा हुआ है. यह मकान पुराना था. परिजनों ने कहा कि दरार आने के बाद लोग ठीक कराने की सोच ही रहे थे, लेकिन बारिश के कारण परेशानी हो रही थी. जिससे यह हादसा हो गया.