ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

रोहतास में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 करोड़ की सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में पुलिस ने नकली सिगरेट बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। NUMBER 10 नामक कंपनी के लाइसेंस पर ब्रांडेड कंपनियों की नकली सिगरेट बनाई जा रही थी। छापेमारी में करीब 7 करोड़ की सिगरेट और कई मशीनें जब्त की गईं

bihar
नकली सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: एक तो सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ऊपर से यदि सिगरेट नकली पी रहे हो तो सोचिए वह शरीर को कितना नुकसान पहुंचाएगा। बिहार के रोहतास जिले में नकली सिगरेट बनाने का एक बड़ा रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलथूआ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और नकली सिगरेट फैक्ट्री का उद्भेदन किया। 


बताया जाता है कि  NUMBER 10 नामक के सिगरेट कंपनी के लाइसेंस पर अलग-अलग कई ब्रांडेड कंपनियों के सिगरेट बनाने का गोरखधंधे चल रहा था। जिसमें करीब 7 करोड़ से अधिक मूल्य के ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर सिगरेट बनाए गये थे। ब्रांडेड कंपनियों के नकली सिगरेट के साथ-साथ सिगरेट बनाने के मशीन को भी बरामद किया गया है। रोहतास पुलिस ने "नंबर 10" नामक सिगरेट कंपनी के संचालक गोपाल जी ओझा और उसके सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन मार्केट के बेसमेंट में सिगरेट बनाने की फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। जब पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की तब देखा कि "नंबर10" नामक लोकल सिगरेट के नाम पर विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के सिगरेट वहां बनाए जा रहे हैं। जब पुलिस ने छापेमारी की तब फैक्ट्री में 28 मजदूर काम कर रहे थे। पहले पुलिस ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा को हिरासत में लिया और पूछताछ की तब उसने पूरा भेद खोल दिया। 


इस मामले में नंबर10 नामक सिगरेट कंपनी के मालिक गोपाल जी ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के नरही थाना के सिंदुरिया गांव के रहने वाले है। वही सुपरवाइजर राजेश कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बड़ागांव का रहने वाला है। पहले पुलिस ने बलथुआ की फैक्ट्री में छापामारी की। बाद में पुलिस ने वेदा के राजाराम कॉम्प्लेक्स में स्थित गोदाम में छापेमारी कर करीब 3 करोड़ रुपए का सिगरेट बरामद किया है। जो विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों का नकली सिगरेट था। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि लोकल कंपनी के नाम पर रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद ब्रांडेड कंपनियों के नकली सिगरेट बनाकर इसे सप्लाई किया जा रहा था। इस मामले में मालिक और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब 7 करोड़ से अधिक के सिगरेट बरामद किया गया है, वही कई मशीनों को भी जब्त किया है।रोहतास में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 करोड़ की सिगरेट जब्त, दो गिरफ्ताररोहतास में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 करोड़ की सिगरेट जब्त, दो गिरफ्ताररोहतास में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 करोड़ की सिगरेट जब्त, दो गिरफ्ताररोहतास में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 करोड़ की सिगरेट जब्त, दो गिरफ्ताररोहतास में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 करोड़ की सिगरेट जब्त, दो गिरफ्ताररोहतास में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 करोड़ की सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें