ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार

Bihar News: रोहतास में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के पीछे आखिर कौन था? पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा था। लेकिन जैसे ही एक गुप्त सूचना मिली, पूरा खेल पलट गया। दिन में आम जिंदगी जीने वाले कुछ लोग रात होते ही कैसे शातिर अपराधी...

दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेहरी क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सरगना इरशाद राईन उर्फ शेरू समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में चोरी की 10 बाइक भी बरामद की गई हैं, जिनमें आठ स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार, जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई थी। इसके बाद डेहरी थाना और इंद्रपुरी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशेष टीम का गठन किया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना इरशाद राईन उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने जब शेरू से पूछताछ की, तो उसके खुलासे के आधार पर दो अन्य आरोपितों रंजीत भुइया और बिट्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस गिरोह के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने बाइक चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें वाहनों की नकली चाबियां, बाइक का लॉक तोड़ने वाले औजार और अन्य आपत्तिजनक सामान शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन उपकरणों की मदद से आरोपी बेहद आसानी से किसी भी बाइक को चंद मिनटों में चोरी कर लेते थे।


पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये अपराधी दिन में फल बेचने का काम करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। वहीं रात होते ही ये लोग सुनसान इलाकों या घरों के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद बाइकों को दूसरे स्थानों पर ले जाकर सस्ते दामों में बेच दिया जाता था।


पुलिस के अनुसार, यह गिरोह डेहरी और इंद्रपुरी थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है।


रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की गई अन्य बाइकों को कहां-कहां बेचा गया है।