ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए पहली बार बॉक्सिंग में 5 स्वर्ण पदक जीते। प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने गोल्ड जीता, जबकि लवलीना और जादुमणि ने सिल्वर पदक हासिल किया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचने का काम किया है। भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में 5 बॉक्सिंग गोल्ड जीते। प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी चैंपियन बनीं। वहीं, लवलीना बोरगेहन को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इस बड़ी जीत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। 


पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने भी गोल्ड जीता। मेडल टैली में भारत 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित कुल 35 मेडल हो गए और टीम चौथे स्थान में पहुंच गई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सफलता के लिए भारतीय मक्केबाजों को बधाई और शुभकामनाए दी है। 


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बधाई देते हुए कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 60 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया घांघस जी तथा महिला 51 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर साक्षी चौधरी जी को हार्दिक बधाई।


आप दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने