ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦मुजफ्फरपुर में महाजाम: 10 KM तक रेंग रहीं गाड़ियां, मोतिहारी-दरभंगा जाने वालों की बढ़ी परेशानी✦अनंत सिंह के खिलाफ JDU ने स्पीकर को सौंपे सबूत, सदस्यता रद्द कराने पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: टोटो और हाइवा की भीषण टक्कर, 22 साल के चालक की मौत, 6 लोग घायल✦बिहार MLC चुनाव: RJD को वोट चोरी की आशंका, संजीव सिंह बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी गड़बड़ी न हो, JDU में टूट का भी किया दावा✦बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD ने जताई वोट चोरी की आशंका, निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन✦मुजफ्फरपुर में महाजाम: 10 KM तक रेंग रहीं गाड़ियां, मोतिहारी-दरभंगा जाने वालों की बढ़ी परेशानी✦अनंत सिंह के खिलाफ JDU ने स्पीकर को सौंपे सबूत, सदस्यता रद्द कराने पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?

तेजस्वी यादव पर रोहित सिंह का बड़ा हमला, कहा..10 साल बाद सड़क पर उतरे लालू जी के युवराज, बिहार अब झांसे में नहीं आएगा

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे 10 साल बाद सड़क पर उतरे हैं। रोहित ने तेजस्वी पर छात्रों और युवाओं के मुद्दों से दूर रहने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार की जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

बिहार न्यूज
तेजस्वी के मार्च को ड्रामा बताया
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव करीब 10 साल बाद सड़क पर उतरे हैं और अब बिहार की जनता को परेशान करने के लिए आंदोलन का ड्रामा कर रहे हैं।


रोहित सिंह ने कहा कि जब बिहार और देश में छात्रों एवं युवाओं का आंदोलन चल रहा था, तब तेजस्वी यादव यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव को वास्तव में छात्रों और युवाओं की चिंता थी, तो उस समय वे उनके बीच क्यों नहीं थे?


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव रांची जाकर हेमंत सोरेन का इस्तीफा तक नहीं ले सके और अब बिहार में आंदोलन करने का दिखावा कर रहे हैं। रोहित सिंह ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव पिछड़े वर्ग और सामाजिक न्याय के विरोधी हैं।


रोहित सिंह ने कहा, "तेजस्वी यादव ड्रामे से बाहर निकलें। बिहार की जनता अब आपके झांसे में आने वाली नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि बिहार के छात्र और नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ खड़े हैं।


उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने नकार दिया है और अब प्रदेश की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली। रोहित सिंह ने लालू प्रसाद यादव को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पिता को अपराधी किसी सरकार ने नहीं, बल्कि न्यायपालिका ने माना है।


रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता अब विकास और बेहतर भविष्य चाहती है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में तेजस्वी यादव को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी।



टैग्स