ब्रेकिंग
बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....

पटना में कार ड्राइवर ने महिला को रौंदा: भागने के दौरान कई बार चढ़ाई गाड़ी, मौके पर हुई मौत; नशे की हालत में अरेस्ट

Patna News: पटना के गर्दनीबाग में दर्दनाक सड़क हादसे में चाय विक्रेता सुनीता देवी की कार से कुचलकर मौत हो गई। आरोप है कि चालक ने उन्हें कई बार टक्कर मारी और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के खोजाइमली इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाय बेचने वाली महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खोजाइमली निवासी सुनीता देवी (45), पति संत लाल साहनी के रूप में हुई है। वह रोज की तरह सुबह अपनी चाय की दुकान पर मौजूद थीं।


स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे सुधा डेयरी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद चालक ने गाड़ी से भागने की कोशिश में महिला पर दोबारा और फिर तीसरी बार वाहन चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।


पड़ोसियों ने बताया कि पहली टक्कर में महिला का पैर बुरी तरह कुचल गया था। इसके बाद चालक ने आगे-पीछे करते हुए उन्हें और कुचल दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं और उनकी हालत नाजुक हो गई।


परिजनों के अनुसार, घायल अवस्था में सुनीता देवी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका की बेटी अंजलि ने बताया कि उनकी मां परिवार की आर्थिक मदद के लिए चाय बेचती थीं और अब उनके जाने से पूरा परिवार टूट गया है।


आरोपी चालक की पहचान प्रद्युम्न कुमार (25) के रूप में हुई है, जिसे गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वह नशे की हालत में पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता