ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Road Accident in bihar : तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, इंटर एग्जाम देने जा रहीं 10 छात्राएं घायल

Road Accident in bihar : बिहार के सीवान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 12वीं की परीक्षा देने जा रहीं 10 छात्राएं घायल हो गईं हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

Road Accident in bihar :
Road Accident in bihar :
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 12वीं की परीक्षा देने जा रहीं 10 छात्राएं घायल हो गईं हैं। 


जानकारी के अनुसार, सीवान जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 12वीं की परीक्षा देने जा रहीं 10 छात्राएं घायल हो गईं हैं। यह हादसा गुठनी चौराहे के पास हुआ जब एक बेकाबू ट्रक ने छात्राओं से भरी बोलेरो में टक्कर मार दी। घायल छात्राओं को पहले गुठनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसके बाद वहां से उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


वहीं, एम्बुलेंस से सभी छात्राओं को सीवान पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, सभी छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति ठीक है। पुलिस फिलहाल ट्रक चालक को खोज रही है। जबकि घायल छात्राओं में सोनाली कुमारी (पिता महंथ प्रजापति), मीतू कुमारी (पिता मुसाफिर राम), मौसम कुमारी यादव (पिता रामाधार यादव), रागिनी कुमारी (पिता हरिकृष्ण भगत) और अनु कुमारी (पिता जितेंद्र राम) सहित अन्य छात्राएं शामिल है। 


इधर, गुठनी थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के अनुसार, सभी छात्राओं को मामूली चोट लगी है और उनकी स्थिति ठीक है। पुलिस फिलहाल ट्रक चालक को खोज रही है। उन्होंने आगे बताया कि ट्रक की लापरवाही के कारण आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है इसमें छात्राएं घायल है। सभी छात्राओं को सिवान परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया है हल्की चोटे आई हैं, ट्रक चालक के बारे में जांच की जा रही है।