ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Road Accident In Bihar: दोस्त की बारात में जा रहे तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में मातम का माहौल

Road Accident In Bihar: नालंदा में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई है। मृतक अपने दोस्त की शादी में जा रहा थे तभी बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

ROAD ACCIDENT IN BIHAR
सड़क हादसे में तीन की मौत
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को  मिल रहा है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आया है। जहाँ सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक,नालंदा में सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है। पूरा मामला हिलसा थाना के पश्चिमी बाईपास का है। जहां बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतकों में एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पारथू गांव निवासी योगेश्वर जमादार का 18 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश, रघुनंदन बिंद का 18 वर्षीय पुत्र , दिलशांत कुमार और पप्पू प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए । 


बताया जा रहा है कि, तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर गांव के ही गयानंदन प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार की बारात में शामिल होने के लिए नागरनौसा थाना क्षेत्र के अरई गांव जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ।


वहीँ, इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। एक साथ तीन दोस्तों की अर्थियां उठने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह शोक में डूब गया। मृतकों में से एक नवमी, दूसरा दशवीं और तीसरा 12वीं कक्षा का छात्र था, जिनसे परिवार को कई उम्मीदें थीं।


इधर, हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें