Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, खगड़िया में आज अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां दो पिकअप और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर हुई है। इस सड़क हादसे में एक पिकअप सवार महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि, आज सुबह पसराहा थाना इलाके के बगुलवा ढाला के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना में घायलों में तीनों पुरुष हैं। जबकि इस घटना की पुष्टि पसराहा SHO संजय विश्वास ने इस खबर की पुष्टि की है।






