ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

गया में दर्दनाक सड़क हादसा, तिलक समारोह से लौट रहे 7 लोगों की मौके पर मौत

GAYA : बड़ी खबर बिहार के गया से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : बड़ी खबर बिहार के गया से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. 


मामला आमस थाना के जीटी रोड की है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि औरंगाबाद  के देव से तिलक समारोह से एक परिवार के कुछ लोग दो ऑटो पर सवार होकर वापस आमस के रेगनियां गांव लौट रहे थे . इसी दौरान जीटी रोड पर ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. 


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हादसे की जनाकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. एक तरफ जहां शुभ समारोह की तैयारी चल रही थी वहीं अब चित्कार गुंज रहा है.