ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से मौके पर युवक की मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई.घ

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई.

घटना लाखो थाना इलाके के एनएच 31 की है. मृतक की पहचान पचपन टोला निवासी सोल्जर कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सोल्जर अपने घर से बेगूसराय के लिए निकला था तभी बलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता