ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में गंगा स्नान कर लौट रहे 2 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. जहां ऑटो सवार आधा दर्जन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई लो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI  : बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. जहां ऑटो सवार आधा दर्जन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है. 

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित पटेल चौक के पास की है. मृतक की पहचान मधुबनी के आंध्रा थारी के रहने वाले विनोद राय और रीता देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मधुबनी के आंध्रा थारी के रहने वाले सभी लोग सिमरिया घाट गंगा स्नान करने आए थे. 

गंगा स्नान करके लौटने के दौरान एनएच 28 स्थित पटेल चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. जिसमें दो लोगो को की मौत हो गई. सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है. बरौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता