ब्रेकिंग
दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦छठ के प्रसाद को जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी मां गिरफ्तार✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना

Road Accident: जयपुर से बिहार आ रही बस NH-28 पर दुर्घटनाग्रस्त, 20 यात्री घायल

Road Accident: छठ मनाने जयपुर से सीतामढ़ी जा रही ओवरलोडेड बस यूपी के कुशीनगर में बिहार बॉर्डर के पास पलट गई। 20 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर..

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: छठ पूजा की चहल-पहल के बीच यूपी के कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को झकझोर दिया है। जयपुर से सीतामढ़ी आ रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे-28 पर सलेमगढ़ फोरलेन के बहादुरपुर चौकी के पास बेकाबू होकर पलट गई। यह हादसा बिहार बॉर्डर से महज 500 मीटर पहले हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस में क्षमता से दोगुने यात्री सवार थे, जिसकी वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पलटी हुई बस के अंदर फंस गए यात्रियों को आसपास के ग्रामीणों ने जैसे तैसे बाहर निकाला। चोटिलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को तमकुही राज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पड़रौना जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी दो यात्रियों को पड़रौना अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारण फोरलेन पर करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा, जिससे वहां गाड़ियों का लंबा काफिला जमा हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही कुशीनगर के एसडीएम आकांक्षा मिश्रा मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों की हालत देखी और परिजनों को सूचना देने के आदेश दिए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि बस की स्पीड ज्यादा थी और ओवरलोडिंग ने हादसे को आमंत्रित किया। ड्राइवर फरार बताया जा रहा है और बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही।