ब्रेकिंग
स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजास्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजा

RLSP ने मनाई देश की पहली महिला शिक्षका सावित्रीबाई फुले की जयंती, नेताओं ने किया नमन

PATNA : देश की प्रथम महिला शिक्षका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रदेश कार्यक

RLSP ने मनाई देश की पहली महिला शिक्षका सावित्रीबाई फुले की जयंती, नेताओं ने किया नमन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश की प्रथम महिला शिक्षका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा, बबन यादव, मोहन यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनोद यादव, संजीव यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहें. 


बता दें कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र स्थित सतारा के नायगांव में हुआ था. सावित्रीबाई ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई में खास योगदान दिया. आज से तकरीबन डेढ़ सौ साल पहले ही सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर समान अधिकार दिलाने की बात की थी.


सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ उन्नीसवीं सदी में समाज में महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, अस्पृश्यता, शुद्धता, बाल विवाह, विधवा और अंधविश्वास के खिलाफ संर्घष किया था. दोनों ने 1848 में पुणे में देश का पहला आधुनिक महिला स्कूल शुरू किया. उसी दौरान फुले और उनके पति ने भी जातिवाद, छुआछूत और लिंग भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.