ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

REPUBLIC DAY 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस पर RJD सुप्रीमों लालू यादव ने तिरंगा फहराया, राजद के पूर्व विधान पार्षद रहे मौजूद

REPUBLIC DAY 2025 :देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना में लालू यादव ने तिरंगा फहराया।

REPUBLIC DAY 2025 :
REPUBLIC DAY 2025 :
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

REPUBLIC DAY 2025 : देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना में लालू यादव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान राजद के पूर्व  विधान पार्षद सुनील सिंह भी मौजूद रहें। इस दौरान लालू यादव ने बिहार और देश वासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस कि बधाई दी है। आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।  इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। "  


उन्होंने कहा कि समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं और जिन लोगों ने स्वतंत्रता दिलाने योगदान दिया है उन सभी को सलाम है। हम लोग सभी यही चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े। हमारा राज्य भी विकास करे। यहां के सभी नागरिक तरक्की करें। जल्द से जल्द से हम लोग सभी इस दिशा में काम करें कि हमारा देश पूरी दुनिया में सबसे मजबूत बन जाए और हम सभी अपने देश पर नाज करें।


वहीं, गांधी मैदान में 20 परेड टुकड़ियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं, जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है। जबकि गणतंत्र दिवस पर पटना की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 7 बजे से गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक डाक बंगला चौराहे से गांधी मैदान के लिए चिल्ड्रव पार्क तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।डाक बंगला रोड और एसपी वर्मा रोड में भी आज वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें