ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, एक की मौके पर ही मौत दूसरे की हालत नाजुक क्या सम्राट चौधरी बिहार में चालू करेंगे शराब? मीडिया के सवाल पर बोले मांझी, कहा..वो इस पर सोच-समझकर लेंगे फैसलाBihar News: सम्राट सरकार ने पूर्व DGP पर जताया भरोसा, 68 वर्ष की आयु तक कार्यकाल किया विस्तारित BJP की ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में जीविका दीदियों को बुलाने का आरोप, आरजेडी ने भाजपा के प्रोग्राम को बताया फ्लॉपपूर्णिया में चाची और भतीजे के अवैध संबंध का खौफनाक अंत, पीट-पीटकर हत्याबिहार में अपराधियों का तांडव जारी: दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली, एक की मौके पर ही मौत दूसरे की हालत नाजुक क्या सम्राट चौधरी बिहार में चालू करेंगे शराब? मीडिया के सवाल पर बोले मांझी, कहा..वो इस पर सोच-समझकर लेंगे फैसलाBihar News: सम्राट सरकार ने पूर्व DGP पर जताया भरोसा, 68 वर्ष की आयु तक कार्यकाल किया विस्तारित BJP की ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में जीविका दीदियों को बुलाने का आरोप, आरजेडी ने भाजपा के प्रोग्राम को बताया फ्लॉपपूर्णिया में चाची और भतीजे के अवैध संबंध का खौफनाक अंत, पीट-पीटकर हत्या

BJP की ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में जीविका दीदियों को बुलाने का आरोप, आरजेडी ने भाजपा के प्रोग्राम को बताया फ्लॉप

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि जीविका समूह की महिलाओं को बहला-फुसलाकर आक्रोश मार्च में लाया गया। उन्होंने जन आक्रोश रैली को फ्लॉप बताते हुए महिला आरक्षण और संविधान बदलाव को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

बिहार न्यूज
‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ फ्लॉप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: महिला आरक्षण बिल को लेकर राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी के इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय जनता दल ने फ्लॉप बताया कहा कि इसमें पूरे जिले की जीविका दीदियों को बहला-फुसलाकर पटना बुलाया गयाा। 


राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका समूह की महिलाओं को बैठक के नाम पर आक्रोश मार्च में बुलाया गया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगा रहे थे, जबकि कुछ लोग नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे।


उन्होंने यह भी कहा कि कर्गिल चौक पर आम लोगों को गैरकानूनी तरीके से परेशान किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान लेशी सिंह को भी सम्मेलन से बाहर निकलना पड़ा। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विपक्ष के सर्वसम्मत समर्थन से पारित हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि जो पार्टी मणिपुर में महिलाओं और महिला खिलाड़ियों के अपमान के लिए जिम्मेदार रही है, वही अब इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर उत्तर और दक्षिण भारत के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे “टुकड़े-टुकड़े गैंग” के माध्यम से देश को बांटने की साजिश बताया।


उन्होंने जन आक्रोश रैली को पूरी तरह फ्लॉप करार देते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र के इस्तेमाल के बावजूद इसमें भीड़ नहीं जुट सकी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम में अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंचे और वहां अधिकतर जीविका समूह की महिलाएं ही नजर आईं।


अंत में उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर भारतीय संविधान में बदलाव करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे उनकी पार्टी ने विफल कर दिया। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि ऐसा बिल लाया गया, जिसे सदन में गिरना तय था, और अब इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें