ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवार चयन का अधिकार लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को सौंप दिया है। पार्टी 5 मार्च को नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर अपनी रणनीति पूरी तरह गोपनीय रखने का फैसला लिया है। पार्टी की संसदीय बोर्ड बैठक में यह तय किया गया कि राज्यसभा उम्मीदवार के चयन का अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे।


पटना के एक पोलो रोड पर तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर रविवार को पहले राज्य संसदीय बोर्ड और फिर केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को उम्मीदवार चयन के लिए अधिकृत कर दिया गया। लालू प्रसाद यादव दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जबकि तेजस्वी यादव विशेष रूप से दिल्ली से पटना पहुंचे। बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, एमएलसी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आरजेडी अपने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नामांकन के अंतिम दिन, यानी 5 मार्च को करेगी। उसी दिन प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगा। फिलहाल पार्टी की ओर से उम्मीदवार के नाम पर आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से बिहार के राजनीतिक गलियारों में तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज है। अब सबकी नजरें 5 मार्च पर टिकी हैं, जब आरजेडी अपने पत्ते खोलेगी।


टैग्स