ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: टाउनशिप की जमीन खरीदने को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की समस्या के समाधान को लेकर लिया गया निर्णय, जानें..125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने के बावजूद चोरी जारी, मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 250 लोगों पर केस दर्ज, 350 की कटी बत्ती Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 29 एजेंडों पर लगी मुहरमहंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेराRCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो अब ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री, OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुआ नया विवाद, चर्चा- खास को फायदा पहुंचाना मकसद तो नहीं ? Bihar Cabinet Meeting: टाउनशिप की जमीन खरीदने को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की समस्या के समाधान को लेकर लिया गया निर्णय, जानें..125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने के बावजूद चोरी जारी, मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 250 लोगों पर केस दर्ज, 350 की कटी बत्ती Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 29 एजेंडों पर लगी मुहरमहंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेराRCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो अब ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री, OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुआ नया विवाद, चर्चा- खास को फायदा पहुंचाना मकसद तो नहीं ?

महंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेरा

गया में राजद ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने बिहार सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बिहार न्यूज
सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को गया में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-5 के समीप आयोजित इस एकदिवसीय धरने में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक शामिल हुए। यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय आंदोलन का हिस्सा था।


धरना को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने बिहार सरकार पर जनता की मूल समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा व्यवस्था की खामियां और बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों के समाधान के बजाय जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।


पूर्व विधायक शूदेय यादव ने कहा कि राज्य की जनता महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रही है, जबकि सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए कई महत्वपूर्ण वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजद जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगा।


मीडिया द्वारा एक विधायक के कथित वायरल ऑडियो से जुड़े सवाल पर शूदेय यादव ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा समय-समय पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता रहा है और इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए। 


गुरुआ के पूर्व विधायक विनय यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने में भी विफल रही है। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।


विनय यादव ने संविधान की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध करेगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा।


धरना कार्यक्रम में राजद के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा कई वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक तथा तेज किया जाएगा।

गया जी से नितम राज की रिपोर्ट

महंगाई-बेरोजगारी पर राजद का हल्लाबोल, गयाजी में महाधरना के माध्यम से सरकार को घेरा

टैग्स