ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

आरजेडी की महिला विधायक लापता, ढूंढने वालों के लिए ईनाम की घोषणा

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक गलियारे में एक दूसरे के ऊपर नेता हमलावर हो गए हैं. सत्ताधारी दाल के नेता और विपक्ष के लोग एक दूसरे को निशाने पर ले रहे ह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक गलियारे में एक दूसरे के ऊपर नेता हमलावर हो गए हैं. सत्ताधारी दाल के नेता और विपक्ष के लोग एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं. इसी कड़ी में सीतामढ़ी में आरजेडी की एक महिला विधायक के लापता होने की खबर पूरे शहर में फ़ैल गई है. दरअसल राजद विधायक के लापता होने को लेकर पोस्टर लगाए हैं. जिससे खलबली मच गई है.


मामला सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर क्षेत्र से जुड़ा है. जहां रुन्नीसैदपुर विधानसभा के ग्रामीणों ने अपनी राजद विधायक मंगीता देवी के लापता होने का पोस्टर लगाया है. विधायक को खोजने वाले को निश्चित इनाम देने की घोषणा भी की गई है. रुनीसैदपुर विधायक मन गीता देवी के लापता होने का यह पोस्टर मानिक चौक गांव में लगाया गया है.


विधायक की कार्यशैली से नाराज ग्रामीण का कहना है कि वो चुनाव में अपना कीमती वोट देकर विधायक को विधानसभा भेजते है ताकि ग्रामीणों की आवाज और समस्या को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे लेकिन जब अपनी आवाज को बुलंद करने वाले नेता ही लापता हो जाए तो भला जनता जनार्दन किसके भरोसे अपनी आवाज को बुलंद करेंगे.


इस पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि राजद  विधायक मंगीता देवी लापता हैं. खोजने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के वक्त वोट लेने के लिए राजद विधायक मंगीता देवी गांव के अंदर तो आयी थी लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद दूज का चांद हो गयी लोगो का कहना है कि गांव में कई ऐसी बुनियादी सुविधाएं हैं जिनका घोर अभाव है.


मंगीता देवी रुनीसैदपुर से विधायक रहे तथा लालू यादव के करीबी भोला राय की बहू हैं. मंगीता देवी से पहले यहां जदयू से विधायक गुड्डी चौधरी थी लेकिन पिछली बार जदयू और राजद ने एक साथ चुनाव लड़ा था, जिससे रुन्नीसैदपुर विधानसभा का सीट राजद की झोली में चला गया था और राजद ने यहां से भोला राय की बहू मंगीता देवी को चुनाव लड़ाया था और जनता ने मंगीता देवी को जिता कर विधानसभा भेजा था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता