ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

जगदानंद सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGIMS के इमरजेंसी में एडमिट कराये गए RJD प्रदेश अध्यक्ष

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है. जगदानंद सिंह को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पटना के आईजीआईएमएस के इमरजेंसी में जगदानंद सिंह को एडम

जगदानंद सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGIMS के इमरजेंसी में एडमिट कराये गए RJD प्रदेश अध्यक्ष
Anamika
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तबीयत बिगड़ गई है. जगदानंद सिंह को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पटना के आईजीआईएमएस के इमरजेंसी में जगदानंद सिंह को एडमिट कराया गया है.

गुरुवार की रात अचानक से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत खराब हो गई थी. सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद आनन-फानन में उन्हें आईजीआईएमएस से ले जाए गया, जहां उन्हें आईजीएमएस के सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. आईजीआईएमएस के अधीक्षक मनीष मंडल ने कहा है कि जगदानंद सिंह की स्थिति में पहले से सुधार है.

आईजीआईएमएस से मिली जानकारी के मुताबिक उनका ऑक्सीजन लेवल अब धीरे-धीरे नॉर्मल हो रहा है. ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में है. डॉक्टरों ने उनके कई मेडिकल टेस्ट कराए हैं और कुछ रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद लगातार पार्टी दफ्तर में सुबह से शाम तक बैठे रहे हैं. उन्होंने खुद को एक्टिव रखा हुआ है, लेकिन अचानक से तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.