ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

RJD के नेताओं-कार्यकर्ताओं को अनुशासित बनाने की तैयारी, 14 से 15 मार्च तक राजगीर में होगा प्रशिक्षण शिविर

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर 14 और 15 मार्च को राजगीर में आयोजित किया जाए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर 14 और 15 मार्च को राजगीर में आयोजित किया जाएगा जिसमें पार्टी के सभी बड़े और छोटे नेता शामिल होंगे. विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ यह बताएगी कि किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है. 


पूर्व मंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आज हुई आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक में इस कार्यक्रम पर मुहर लगी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत के साथ यह कह चुके हैं कि आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के साथ मिलजुल कर काम करना होगा. वह कह चुके हैं कि पार्टी के नेताओं को अपनी कार्यशैली में सुधार करना होगा. 


विधानमंडल दल की बैठक में हुए निर्णय के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि प्रशिक्षण शिविर के जरिए पार्टी को चुनावी अभियान के लिए तैयार किया जाएगा. आरजेडी का लक्ष्य बूथ स्तर से संगठन को मजबूत बनाते हुए सिर्फ तक ले जाने का है और इस दिशा में नेता प्रतिपक्ष लगातार काम कर रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता