ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

RJD कार्यकर्ताओं ने नीतीश को दिखाया बेरोजगारी हटाओ यात्रा का पोस्टर, एयरपोर्ट रोड पर तेजस्वी से हो गया सामना

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेरोजगारी हटाओ यात्रा का पोस्टर दिखाया है. तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेरोजगारी हटाओ यात्रा का पोस्टर दिखाया है. तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड निकले थे. इसी दौरान एयरपोर्ट रोड पर सीएम नीतीश कुमार का काफिला भी एक गुजरा मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर आरजेडी कार्यकर्ता बेरोजगारी हटाओ यात्रा का पोस्टर लहराने लगे आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले के सामने नीतीश मुर्दाबाद के नारे भी लगाए.


दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने के बाद पटना एयरपोर्ट जा रहे थे. मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर के जरिए दरभंगा जाना है. इसी दौरान तेजस्वी यादव अपने युवा क्रांति रथ पर सवार होकर 10 सर्कुलर आवास से एयरपोर्ट रोड होते हुए वेटनरी कॉलेज ग्राउंड जा रहे थे. उनके साथ आरजेडी कार्यकर्ताओं का बढ़ा हुजूम भी चल रहा था, तभी मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर आरजेडी कार्यकर्ता विरोध में नारेबाजी करने लगे.


तेजस्वी के साथ रथ में उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी मौजूद हैं. इस यात्रा के पहले दोनों भाइयों ने राबड़ी देवी का आशीर्वाद लिया. तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि वह अर्जुन को साथ लेकर प्रस्थान कर चुके हैं. 



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता