ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

रिमांड होम से 5 बच्चे ताला तोड़कर फरार, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां बाल गृह से ताला तोड़कर पांच बच्चे फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

रिमांड होम से 5 बच्चे ताला तोड़कर फरार, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां बाल गृह से ताला तोड़कर पांच बच्चे फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को रात 12 बजे अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही अब इस मामले में फरार बच्चों की खोजबीन जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के बालगृह से पांच लड़का पीछे के दरवाजे तोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद बालगृह प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास स्थित बाल गृह की है। यहां  रात तकरीबन 12:00 बजे बाल गृह में रह रहे पांच लड़का पीछे के दरवाजे तोड़कर फरार हो गया। 


इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि जब रात में पीछे से कूदने की आवाज आई तो पता चला कि इस बालगृह में रह रहे पांच लड़का पीछे के दरवाजे को तोड़कर फरार हो गया है। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना वहां पर आ रहा है गार्ड को दिया गया। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन किया गया है लेकिन अभी तक किसी का आता पता नहीं चल सका है। वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि, घटना के संबंध में बाल गृह के पदाधिकारी कुछ भी बताने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। 


आपको बताते चले कि, जिस तरीके से बाल गृह में रह रहे पांच लड़का फरार होने के बाद एक बार फिर वहां के व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल उठ रहा है। घटना की सूचना मिलते हैं सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में लोहिया नगर की थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई आखिर बच्चे कैसे बाल गृह से फरार हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता