ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक अरेस्ट, कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

MUMBAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुख्य आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक अरेस्ट, कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
First Bihar
3 मिनट

MUMBAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुख्य आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है. कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है. उम्मीद है कि एक बार फिर बॉलीवुड हीरोइन और सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.


ड्रग मामले में फंसे रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को NCB ने गिरफ्तार किया है. ये ख़बरें सामने आ रही हैं कि शौविक की गिरफ़्तारी के बाद अब रिया चक्रवर्ती से NCB दुबारा पूछताछ कर सकती है. बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा के घर छापे भी मारे गए थे. दोनों के घर करीब ढाई घंटे तलाशी ली गई थी. रिया के घर पर उसके भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन मामले में सबूत तलाशे गए. ये भी बात सामने आ रही है कि एनसीबी की अलग-अलग टीमें दोनों के घर सुबह 6:30 बजे ही पहुंच गई थीं. 


रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक अरेस्ट, कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी


बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत प्रकरण से जुड़े मादक पदार्थ मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले एनसीबी ने शुक्रवार को मुम्बई की एक अदालत से कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत प्रकरण से जुड़े मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किए गए अब्देल बासित परिहार ने बताया है कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर मादक पदार्थ खरीदा करता था. एनसीबी ने यह जानकारी अदालत को दी.


रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक अरेस्ट, कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी


मामले की जांच के सिलसिले में प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और अभिनेता सुशांत के ‘हाउस मैनेजर’ सैमुअल मिरांडा के परिसरों में एनसीबी ने शुक्रवार को छापेमारी भी की. दोनों को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया. मुम्बई की अदालत ने शुक्रवार को परिहार (23) को नौ सितम्बर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा दिया. एनसीबी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी जैद विलात्रा (21) से पूछताछ के आधार पर परिहार को गिरफ्तार किया गया था.