ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

रेरा ने बिल्डर्स पर कसी नकेल, अब समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया तो..

PATNA : उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करने वाले बिल्डरों पर अब रेरा ने नकेल पहले से और ज्यादा कस दिया है। रेरा ने तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं करने वाले बिल्डरों के लिए अब नया निय

रेरा ने बिल्डर्स पर कसी नकेल, अब समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया तो..
Editor
2 मिनट

PATNA : उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करने वाले बिल्डरों पर अब रेरा ने नकेल पहले से और ज्यादा कस दिया है। रेरा ने तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं करने वाले बिल्डरों के लिए अब नया नियम लागू कर दिया है। रेरा का यह नया नियम आज यानी 1 अगस्त से लागू हो गया है। तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं करने वाले प्रमोटरों और बिल्डरों पर अब रेरा एक्स्ट्रा चार्ज लगाएगा।


रेरा ने यह तय किया है कि जो प्रमोटर और बिल्डर समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं करेंगे और एक्सटेंशन की मांग करेंगे उन्हें एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। कोई भी प्रमोटर या बिल्डर तय समय पर प्रोजेक्ट नहीं बना पाएगा और उसे पूरा करने के लिए अगर समय बढ़ाना चाहेगा तो उसे रेरा में जमा एक्सटेंशन फीस की दोगुनी राशि डिपाजिट करनी होगी। अब तक प्रोजेक्ट की समय सीमा से एक साल अधिक एक्सटेंशन पर रजिस्ट्रेशन फीस की आधी रकम जमा करानी पड़ती थी लेकिन आज से यह व्यवस्था बदल गई है। 



नई व्यवस्था के मुताबिक एक्स्ट्रा चार्ज के लिए अब रजिस्ट्रेशन फीस के बराबर यानी जमा की जा रही राशि को दोगुना कर दिया गया है। दोगुनी राशि जमा करने के बाद ही रेरा प्रोजेक्ट अवधि को एक साल का एक्सटेंशन देगा। रेरा एक्सटेंशन के लिए कम से कम एक लाख या उससे अधिक की राशि लेगा। रेरा के मुताबिक यह फैसला ग्राहकों के हित को ध्यान में रख कर लिया गया है। रेरा ने पिछले दिनों रिव्यु के दौरान यह पाया था कि प्रमोटर और बिल्डर तय समय सीमा पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।

टैग्स