ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने और छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर छात्रों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।


तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया की शुरुआत करते हुए कहा, “चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए।” उन्होंने आरोप लगाया कि आलोचना और विपक्ष के दबाव के बाद सरकार गोलीबारी से पीछे हट सकती है, लेकिन लाठीचार्ज की कार्रवाई नहीं छोड़ रही है।


तेजस्वी ने कहा कि छात्रों के प्रति सरकार का कथित तानाशाही रवैया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, नौकरी और पढ़ाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-युवाओं से सरकार संवाद करने के बजाय अधिकारियों के जरिए उनका अपमान करा रही है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस से लाठीचार्ज करवा रही है।


उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस रवैये से बिहार के युवा डरने वाले नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि “मनी और मशीन” के जरिए बनी एनडीए सरकार छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी ने दावा किया कि सरकार छात्रों पर लाठी चलाए या गोली, बिहार के छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनसे संवाद करने की मांग की।


तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!! ...तेजस्वी ने आगे लिखा कि 𝐀𝐊-𝟒𝟕 से छात्रों पर गोलियां बरसाने वाली निरंकुश एनडीए सरकार चौतरफा हुए आलोचना और विपक्ष के दबाव में आकर गोलीबारी तो छोड़ सकती है पर लाठीचार्ज नहीं छोड़ सकती! इस सरकार का छात्रों के प्रति तानाशाही रवैया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज फिर आंदोलनरत छात्रों पर बिहार की जुल्मी सरकार ने अत्याचार किया। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने, नौकरी एवं पढ़ाई की लड़ाई लड़ रहे छात्र-युवाओं से निकम्मी संघी सरकार संवाद नहीं करेगी लेकिन अहंकारी अधिकारियों से उनका अपमान करा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस से बर्बर लाठीचार्ज करवाएगी। 


𝐌𝐨𝐧𝐞𝐲 और 𝐌𝐚𝐜𝐡𝐢𝐧𝐞 के लूट तंत्र से बनी इस डकैत सरकार से बिहार के युवा डरने वाले नहीं है। परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों से भरी पड़ी 𝐍𝐃𝐀 सरकार छात्रों पर लाठी चलवाएं या गोली, बिहार के छात्र अब पीछे नहीं हटेंगे।तेजस्वी यादव, पटना छात्र प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज, बिहार छात्र आंदोलन, तेजस्वी यादव प्रतिक्रिया, बिहार सरकार, बिहार राजनीति, पटना प्रदर्शन, छात्र आंदोलन बिहार, एनडीए सरकार, पुलिस लाठीचार्ज, बिहार समाचार, छात्रों का आंदोलन, छात्र प्रदर्शन