ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

राज्यपाल फागू चौहान को रवि किशन ने लिखा पत्र, नालंदा खुला विश्वविद्यालय में भोजपुरी की पढ़ाई की मांग

PATNA : बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को भोजपुरी भाषा की पढ़ाई कराने को लेकर पत्र लिखा है. रवि किशन ने अपने पत्र में मांग की है कि नालंदा खु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को भोजपुरी भाषा की पढ़ाई कराने को लेकर पत्र लिखा है. रवि किशन ने अपने पत्र में मांग की है कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय में भोजपुरी भाषा के पाठ्यक्रम को शामिल की जाए.

राज्यपाल फागू चौहान से निवेदन करते हुए उन्होंने पत्र में लिखा है कि  भोजपुरी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है और यह भारत समेत दुनिया के 17 देशों में बहुसंख्यक लोगों के बीच बोली जाती है. वहीं बिहार में सर्वाधिक लोग भोजपुरी भाषा ही बोलते हैं. उन्होंने पत्र में लिखा है कि  बिहार में भोजपुरी अकादमी की स्थापना बहुत पहले हो चुकी है और बिहार सरकार की ओर से इंटरमीडिएट स्तर तक भोजपुरी की पढ़ाई भी कराई जाती है. बिहार के कई विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक भोजपुरी की पढ़ाई होती है. आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में भोजपुरी से पीएचडी करने का भी प्रावधान है. इसके अलावा देश के कई विश्वविद्यालयों में भी भोजपुरी की पढ़ाई होती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भोजपुरी अकादमी का भी गठन किया गया 

रवि किशन ने आगे लिखा है कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय बिहार का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है. जिसमें विभिन्न भाषाओं की पढ़ाई होती है. इंदिरा गांधी खुला राष्ट्रीय विश्वविद्यालय दिल्ली ने भी स्वीकृति देकर इसका पाठ्यक्रम तैयार करा लिया गया है. इसलिए नालंदा खुला विश्वविद्यालय में भी भोजपुरी भाषा की पढ़ाई शुरू कराई जाए.