ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया बवाल, कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए लगाये नारे

NALANDA : वर्षों से रास्ते की मांग करते-करते थक चुके चंडी के गोपी बिगहा रविदास टोला के लोगों का सब्र जवाब दे गया है. नाराज लोग बिहारशरीफ पहुंचे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इस दौरा

रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया बवाल, कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए लगाये नारे
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : वर्षों से रास्ते की मांग करते-करते थक चुके चंडी के गोपी बिगहा रविदास टोला के लोगों का सब्र जवाब दे गया है. नाराज लोग बिहारशरीफ पहुंचे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया और करीब एक घंटे तक कलेक्ट्रेट को घेरे रखा. बाद में डीएम द्वारा आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण वापस लौटे.


ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 74 वर्षों के बाद भी सरकार हमलोगों के लिया रास्ता की समुचित व्यवस्था नहीं कर सकी है. जिस रास्ते से लोग वर्षों से आवागमन कर रहे थे, उस रास्ते को असामाजिक तत्वों ने बंद कर दिया है. इसके कारण अब लोगों को गांव से निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है. हद तो यह है कि एक साइकिल तक नहीं ला सकते हैं.  काफी परेशानी में ग्रामीणों का जीवन कट रहा है. उनलोगों ने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए. 


उनलोगों ने बताया कि रास्ता नहीं रहने के कारण अगर कोई बीमार हो जाए तो उन्हें अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है इसलिए प्रशासन रविदास टोला के लोगों की आवाजाही के लिए रास्ता बनाये. सात निश्चय योजना के तहत या किसी भी मद से हर घर नल जल व पक्की गली नली बनायी जाए.  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता