ब्रेकिंग
बिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रपति का बिहार दौरा : पटना सिटी गुरुद्वारा पहुंचे.. महावीर मंदिर भी जाएंगे

PATNA : बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वापस दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 11 बजे दिल्ली वापस लौटेंगे हालांकि इसके पहले आज उन्हें

राष्ट्रपति का बिहार दौरा : पटना सिटी गुरुद्वारा पहुंचे.. महावीर मंदिर भी जाएंगे
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वापस दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 11 बजे दिल्ली वापस लौटेंगे हालांकि इसके पहले आज उन्हें कई जगहों पर जाना है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पटना सिटी गुरुद्वारा पहुंचे हैं। पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर उन्होंने मत्था टेका। इसके बाद राष्ट्रपति पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति सुबह 8:40 पर महावीर मंदिर पहुंचेंगे और तकरीबन 20 मिनट तक वहां रहेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 


राष्ट्रपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करने के लिए पटना आए थे। कल यानी गुरुवार को उन्होंने समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद विधानसभा में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद राष्ट्रपति की सुबह 9:25 पर वापस राजभवन पहुंच जाएंगे। सुबह 11 बजे उन्हें पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होना है। 11:15 पर दिल्ली के लिए विशेष विमान से वह निकल जाएंगे। 1 बजे उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचना है और 1:25 पर राष्ट्रपति भवन में वापसी का शेड्यूल है। 


राष्ट्रपति के आज के कार्यक्रम को लेकर पटना की कई सड़कों को बंद रखा गया है। गुरुद्वारा की तरफ जाने वाली सड़क के साथ-साथ पटना महावीर मंदिर और फ्रेजर रोड का स्टेशन वाला इलाका भी आम लोगों के लिए बंद है। सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक के इन तमाम रास्तों को बंद रखा गया है।

टैग्स