ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

घर बैठे जोड़े राशन कार्ड में अपने फैमिली मेंबर का नाम, ये है पूरा प्रोसेस

DESK : राशन कार्ड एक बेहर ही महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट है. कोरोना संकट और लॉकडाउन के इस काल में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर इन कार्

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : राशन कार्ड एक बेहर ही महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट है.  कोरोना संकट और लॉकडाउन के इस काल में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर इन कार्ड्स के जरिए अनाज वितरण का काम कर रही है ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहे.

इसके साथ ही कई सरकारी मदद का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड में नाम होना अनिवार्य है. इसलिए यह जरुरी हो जाता है कि राशन कार्ड हमेशा अपडेट रहे. ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सके.  हाल ही में केंद्र सरकार 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' लागू करने का ऐलान किया है. जिसके बाद अब लोगों को बड़ी राहत मिली है. सरकार के इस फैसले के बाद किसी भी राज्य के कार्ड होल्डर किसी भी राज्य से राशन ले सकता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि यदि राशन कार्ड में आपके किसी फैमिली मेंबर का नाम छूट गया है तो उसे घर बैठे भी आप अपडेट कर सकते हैं. 

ये है उसकी पूरी प्रक्रिया....

1. घर के किसी  बच्चे का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए घर के मुखिया का राशन कार्ड में नाम होना अनिवार्य है. राशन कार्ड की  एक फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी होनी के साथ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड होना अनिवार्य है.

2.शादी के बाद महिला का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने के लिए महिला का आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र, पति के राशन कार्ड की फोटोकॉपी और ओरिजिनल कॉपी चाहिए. इसके साथ ही मायके में जो राशन कार्ड था उसमें से नाम हटाने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. 

3. राशनकार्ड में कोई जानकारी अपडेट करने के लिए राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक लॉगिन आईडी बनानी होगी. 

4. आईडी बनाने के बाद लॉगिन करने का ऑपशन आएगा और फिर  वेबसाइट के होमपेज पर आपको नये सदस्य का नाम जोड़ने का विकल्प होगा.

5. इसमें आपके नए परिवार के सदस्य की पूरी जानकारी  सही-सही भरनी होगी और  डॉक्युमेंट्स की स्कैनकॉपी  अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा.

6. फॉर्म सबमिट होने  के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा.

7. डॉक्युमेंट्स को अधिकारी वेरिफाई करेंगे और सही जानकारी पाए जाने पर फॉर्म को एक्सेप्ट कर लिया जाएगा और नया राशन कार्ड आपके पते पर सेंड कर दिया जाएगा.