ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

ट्रेन से आ रही थी शराब की खेप, रामनगर में पुलिस-एलटीएफ की दबिश; लाखों की विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: रात के अंधेरे में चुपचाप पहुंच रही थी शराब की बड़ी खेप, लेकिन पुलिस पहले से तैयार थी। जैसे ही ई-रिक्शा रोका गया, सूटकेस खुलते ही बड़ा खुलासा हो गया। एक तस्कर पकड़ा गया, जबकि बाकी भाग निकले… जानिए क्या था पूरा मामला।

ट्रेन से आ रही थी शराब की खेप, रामनगर में पुलिस-एलटीएफ की दबिश; लाखों की विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा जिले के रामनगर में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रामनगर पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रहे ई-रिक्शा को भी जब्त किया है, जबकि एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है और उसे रामनगर इलाके में उतारकर अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाया जाना है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। रामनगर थाना पुलिस और एलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से आर्य नगर इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रखे दो बड़े सूटकेस और एक पीठू बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।


बरामद सामान की जांच में कुल 92 पीस 750 एमएल विदेशी शराब मिली, जिसकी कुल मात्रा लगभग 69 लीटर बताई जा रही है। बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार यह खेप उत्तर प्रदेश से तस्करी कर बिहार लाई गई थी और इसे स्थानीय नेटवर्क के जरिए अलग-अलग ठिकानों तक पहुंचाने की तैयारी थी।


मौके से गिरफ्तार युवक की पहचान रामनगर नगर परिषद क्षेत्र के चौरसिया नगर निवासी स्वर्गीय विनोद पटेल के 22 वर्षीय पुत्र राम लखन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उससे तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार युवक से मिली सूचना के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।


छापेमारी के दौरान दो अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर चुकी है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के तार सीमावर्ती इलाकों से जुड़े हो सकते हैं, जहां से शराब की तस्करी लंबे समय से संचालित की जा रही है।


रामनगर पुलिस का कहना है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रेन, निजी वाहन, ई-रिक्शा और लगेज बैग का इस्तेमाल कर शराब पहुंचाने के मामलों में हाल के दिनों में बढ़ोतरी देखी गई है।