ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

दानापुर में फिसली मंत्री रामकृपाल यादव की जुबान, RJD की जगह अपनी पार्टी पर ही उठा दिए सवाल, वीडियो वायरल

बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर मीडिया से बातचीत में उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने गलती से आरजेडी की जगह अपनी ही पार्टी का नाम ले लिया।

बिहार न्यूज
रामकृपाल की फिसली जुबान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR:बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो RJD की जगह अचानक अपनी ही पार्टी BJP पर निशाना साधने लगे। कहने लगे कि भाजपा को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जुबान फिसलने के बाद उन्हें तुरंत अपनी इस गलती का एहसास हुआ।


 फिर बाद में कहने लगे कि मेरा कहना था कि आरजेडी को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। लेकिन तब तक उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर रामकृपाल यादव के इस बात को देखकर लोग भी हैरान हैं। दरअसल देश में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव दानापुर स्थित राम-जानकी मंदिर में गये हुए थे। 


जहां विधि-विधान के साथ उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर रामकृपाल यादव ने कहा कि देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना नरेंद्र मोदी की जनस्वीकृति, प्रतिबद्धता और विकासोन्मुख कार्यों का प्रमाण है। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी जुबान फिसल गई और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये।